: आइसक्रीम बेचकर लौट रहे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
Admin
Thu, May 25, 2023जमीनी विवाद में हत्या की आशंका
बहराइच। आइसक्रीम बेचकर लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत सिसहना गांव निवासी एक युवक ग्रामीण क्षेत्र में आइसक्रीम बिक्री करने का काम करता था। बुधवार को वह आइसक्रीम बिक्री कर वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में अज्ञात लोगों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का कारण जमीनी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशभौना के मजरा सिसहना निवासी देवता दीन 35 पुत्र राम दुलारे बर्फ बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह बुधवार को उसने बर्फ की खरीदारी कर गांव में बिक्री शुरू की। बर्फ बिक्री करने के बाद भी देवता दीन अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। सभी ने देवता दीन की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान बर्फ व्यापारी का शव नहर पटरी के निकट पड़ा मिला। इसके शरीर को चाकुओं से गोदा गया है। चाकुओं से गोदकर देवता दीन की हत्या को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। वह रात 8.45 बजे घटना स्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। उधर परिवार के लोग जमीनी विवाद में हत्या की बात कह रहे हैं। कुछ दिन पूर्व उसका एक व्यक्ति से जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन