ब्रेकिंग

आबादी के निकट दो शावकों के साथ सड़क पार करती दिखी मादा तेंदुआ, वीडियो वायरल

मगरमच्छ हमले में मृतक बालक के परिजनों से भंेट कर बंधाया ढांढस

वायर क्रेट में स्लोप पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है

मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

समाधान दिवस पर 248 शिकायतों में से 25 का हुआ निस्तारण

Ad

एक ही रात्रि में पांच घरों में हुई चोरियां : चोरों की एक सफेद रंग की शर्ट घर के पीछे मिली

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 18, 2026

बहराइच। थाना मोतीपुर अन्तर्गत बेलहन महेशपुर क्षेत्र के बेल गुलरिया गांव में चोरों ने एक ही रात्रि में पांच घरों को निशाना बनाया। चोर बीती रात्रि करीब एक बजे घर के पीछे सीढ़ी लगाकर पंकज पुत्र राजेन्द्र के घर में घुसे। पंकज के घर से चोरों ने एक सोने की मटर माला, बच्चों के कपड़े, दो जोड़ी चांदी की बिछिया, 50,000 रूपये नगद व कुछ खाने का सामान चोरी कर लिया। इसी रात्रि गांव के गोपी पुत्र हरिद्वार, झब्बू बाल्मीकि, कोहली व पलटन के घरों को निशाना बनाया। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले ऐसी चोरी की घटनाएं नहीं हुई थी। घटनास्थल पर चोरों की एक सफेद रंग की शर्ट घर के पीछे मिली है। खेत में चोरों के पैरों के निशान भी देखे गए है। इस संबंध में थाना मोतीपुर प्रभारी ब्रम्हा गौड़ को सूचना दी गई। जिस पर रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें