ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

मानव वन्यजीव संघर्ष में घायलों को वितरित किये गये चेक : घायल 13 लोगों को 50-50 हज़ार रूपये का दिया गया चेक

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 29, 2025

बहराइच। गत शनिवार को तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम मंझारा तौकली में मानव वन्यजीव संघर्ष से पीड़ित ग्रामीणों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी घायलों को 50-50 हज़ार की सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश के अनुपालन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंझारा तौकली में पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सांसद कैसरगंज करन भूषण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा व अन्य क्षेत्रीय पार्टी पदाधिकारियों तथा उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष में घायल 13 लोगों को 50-50 हज़ार रूपये का चेक प्रदान किया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष में घायल 13 लोग, जो उपचार के उपरान्त अपने घरों पर आ गये हैं, रविवार को ही चेक निर्गत कर दिये गये थे। उपचाररत 03 घायलों को भी स्वस्थ होने के उपरान्त चेक का वितरण कर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व माध्यमिक विद्याालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री व सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि ने अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा अधिकारियों के साथ तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम मंझारा तौकली निवासी श्रीमती शिवप्यारी पत्नी राजितराम, श्रीमती श्यारथी देवी पत्नी राम कुमार, मदन पुत्र रामधनी, श्रीमती संजू देवी पत्नी गंगासागर, श्रीमती हरदेई पत्नी रामनरेश, श्रीमती मनीषा पत्नी निरंकार, सूरज लाल पुत्र गनपत, राजाराम पुत्र त्रिवेनी, श्रीमती सिताबी पत्नी शिव प्रसाद, अंजली पुत्री राम मनोरथ, पृथ्वीनाथ पुत्र जगदीश व हरिशचन्द्र पुत्र दुजई तथा ग्राम नन्दवल नि. श्रीमती चन्द्रका पत्नी भगोली को चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इस दुख की बेला में सरकार व प्रशासन के साथ-साथ हम सभी लोग आपके साथ हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, पार्टी पदाधिकारी मनोज पाण्डेय, मुन्ना सिंह, राम बचन सोनी, पूर्व प्रधान सतगुर व अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि पीड़ित परिवारों से संवाद के लिए आने पर मुख्यमंत्री का आभार ज्ञापित किया साथ ही पीड़ित परिवारों से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ है। कार्यक्रम के अन्त में उप जिलाधिकारी श्री सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी फखरपुर प्रतीक सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें