ब्रेकिंग

सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रक्तदान शिविर में 85 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

टीबी क्लीनिक पर 10 मरीजों को लिया गया गोद, वितरित किए गए फल

विधि-विधान से हुआ पूजन और हवन, भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

जनपद में अवस्थित समस्त गोआश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित किया जाये

Ad

पीएम के जन्मदिन पर मेडिकल कालेज व सीएचसी में मरीजों को फल वितरित : रक्तदान शिविर में 85 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 17, 2026

बहराइच/कैसरगंज। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाराजा सुहेलदेव स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं सांसद करण भूषण शरण सिंह कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, समस्त भर्ती मरीजों को फल वितरण तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैप्टन विकास सिंह क्षेत्रीय मंत्री, भाजपा अवध क्षेत्र तथा विशिष्ट अतिथियों डॉ. आनंद कुमार गोंड, सांसद बहराइच, जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी एवं एमएलसी पदमसेन चौधरी, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहे। वहीं सांसद कैसरगंज ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और इलाज के लिए आए मरीजों को फल बांटे। उन्होंने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिशेन, मंडल अध्यक्ष शिवानंद सिंह, डॉ. अरविंद सिंह विसेन, गौरव वर्मा, नीरज एडवोकेट, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. वासुदेव वर्मा, डॉ. एन.के. सिंह, हीरालाल मौर्य सभासद, गौरव सिंह प्रतीक, अनिल वर्मा, अनुरुद्ध सिंह अरुण, विवेक शर्मा और विवेक सिंह समेत कई कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें