ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: नगर पंचायत रूपईडीहा में 54 फीसदी हुआ मतदान

रिसिया में मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न
मतपेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों किस्मत
रूपईडीहा/रिसिया, बहराइच। रूपईडीहा में नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। भारत नेपाल सीमा पर जिलाधिकारी डा.दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा अपनी पूरी टीम के साथ लगभग सभी बूथों का निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान 6 बजे समाप्त हो गया। रूपईडीहा नगर पंचायत चुनाव में 54 फीसदी वोटिंग हुई। कुल 21 हजार 547 मतदाताओं में से लगभग 11 हजार 635 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई है। अब 13 मई को मतगणना का इंतजार है। उसी दिन दोपहर तक रूपईडीहा नगर पंचायत चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। रूपईडीहा के 15 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। जिसमें जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा सहित रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक व सभी पुलिस कर्मियों की भूमिका अहम रही। अब सभी को चुनाव परिणाम का इंतजार है। वहीं नगर पंचायत रिसिया का मतदान शांति पूर्वक रहा। युवा वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं की भागीदारी काफी अच्छी रही। देवीपुरा बूथ पर पुलिस काफी मुस्तैद थी। आजाद नगर की नेत्रहीन शमशुल ने मतदान किया। वहीं आजाद नगर की ज्योति गुप्ता जो गर्भवती थी उन्होंने भी मतदान में हिस्सा लिया। रिसिया थाने पर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा ने कैम्प किया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ चौकस रहे। रिसिया के देवीपुरा स्थित परिषदीय विद्यालय के मतदान केंद्र पर शाम 5ः30 बजे तक देवीपुरा बूथ पर कुल मतों के सापेक्ष 820 मत पड़े थे। वही रविदास नगर के कुल मतों में 800 मत पोल हुए थे। चन्द्रशेखर स्कूल के मतदान केंद्र पर ऋषिभूमि बूथ पर 1035 में 737 मत पड़े। आजाद नगर बूथ पर 1135 मतों में 759 मत पड़े थे। इंदिरा नगर बूथ पर 809 की अपेक्षा 576 मत पड़े। सरस्वतीइंटर कालेज के केंद्र पर सायं ं5ः45 बजे शास्त्री नगर बूथ पर 1254 में से 721 मत तथा सरस्वती नगर बूथ पर 895 में 478 तथा नानकपुरा बूथ पर 878 में 611 मत पड़े। सिसई सलोन के उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर शाम 6 बजे राजेन्द्र नगर बूथ पर 1127 में 678 तथा मोहम्मद नगर बूथ पर 1024 में 707 मत पड़े। वहीं गायत्री नगर के बूथ पर 1083 की अपेक्षा 761 मत पडेत्र। मतदान के बाद देवीपुरा के युवा मतदाता मिन्हाल खान ने बताया कि मेरा मतदान नगर को स्वच्छ पानी के साथ स्वच्छता एवं विकास के पथ पर ले जाने वाले को ही किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें