ब्रेकिंग

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

1,00,000 रूपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित

मेडिकल कालेज ने रचा नया इतिहास, पहली बार दूरबीन तकनीक से हुआ सफल ऑपरेशन

30 लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया

2,10,400 नगद व पीओएस मशीन, तमंचा-कारतूस व दो बाइक बरामद

Ad

बीसी संचालक से हुई लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार : 2,10,400 नगद व पीओएस मशीन, तमंचा-कारतूस व दो बाइक बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 30, 2026

बहराइच। थाना पयागपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने बीते 28 जुलाई को बीसी संचालक से हुई लूट का 24 घण्टे के अंदर खुलासा कर चार लुटेरों को माल सहित गिरफ्तार किया। अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व. हरिशंकर शुक्ल द्वारा थाना पयागपुर पर सूचना दी गई कि 28 जुलाई को प्रातः लगभग 10ः30 बजे वह इण्डियन बैंक शाखा खजुही से 1,00,200 की धनराशि निकालकर अपनी वीसी (स्थित मसढ़ी चौराहा) की ओर जा रहे थे। तभी भिंगुरी पुल से पहले मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोककर उनके पास मौजूद 1,00,200 की धनराशि छीनकर उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पयागपुर पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध मुअसं. 319/2026 पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा स्वॉट/सर्विलांस व थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में क्राइम ब्रांच की स्वॉट/सर्विलांस टीम व थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। तभी गुरूवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लूट की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तगण 02 मोटर साइकिल से खजुरी गांव की तरफ से मसडी चौराहा आ रहे है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर घेराबंदी की गयी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा 04 लुटेरों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान लुटेरों की पहचान मो.सहबान पुत्र अली आदिल निवासी शिवदहा, सूर्यकुमार सिंह पुत्र छेदी सिंह, जयसिंह पुत्र प्रेम सिंह व वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासीगण लखाहीपुतलीतारा थाना पयागपुर के रूप में की गई। तलाशी के दौरान लुटेरों के कब्जे से कुल 2,10,400 रुपये नगद, 01 पीओएस मशीन, 02 मोटर साइकिल, तमंचा-कारतूस व अन्य प्रपत्र बरामद किये गये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें