ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

बच्चों ने मनमोहन प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर मोहा मन : 21 दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया

बहराइच। जिले के टेक सत्यम एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं टेक सत्यम योगा इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में 16 मई से 15 जून तक 21 दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने योग, म्यूजिक, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं वैदिक गणित जैसी स्पेशल एक्टिविटीज को खेल-खेल में सीखा। समर कैंप के समापन के अवसर पर बच्चों ने योग, म्यूजिक एवं डांस पर आधारित मनमोहन प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। सभी बच्चों को उनके प्रोत्साहन हेतु सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किसान पीजी कॉलेज के सचिव मेजर डॉ.एस.पी. सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष सत्यम सिंह ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि दीपक अग्रवाल, गायत्री परिवार जिला महिला ट्रस्टी मंजू रानी सिंह, संस्थान के संयोजक शिवांशु, सह संयोजक पंकज कुमार, सचिव आकांक्षा सिंह, प्रबंधक जगदीश केसरवानी, सदस्य कीर्ति वर्धन गौतम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें