: 05 वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित राजस्व वादों का करें शत प्रतिशत निस्तारणः डीएम
Admin
Wed, Sep 25, 2024
बहराइच। राजस्व कार्यो व राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा तथा गांधी जयन्ती के अवसर पर 02 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि सभी उप जिलाधिकारी राजस्व कार्यो के साथ-साथ विशेषकर राजस्व वादों के निस्तारण की साप्ताहिक समीक्षा करें। उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि 05 वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित सभी राजस्व वादों का 15 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जाय। डीएम ने कहा कि 15 अक्टूबर के बाद राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा में 05 वर्ष से अधिक अवधि के राजस्व वाद लम्बित पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, महसी अखिलेश कुमार सिंह, नानपारा अश्वनी कुमार पाण्डेय, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन