ब्रेकिंग

सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रक्तदान शिविर में 85 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

टीबी क्लीनिक पर 10 मरीजों को लिया गया गोद, वितरित किए गए फल

विधि-विधान से हुआ पूजन और हवन, भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

जनपद में अवस्थित समस्त गोआश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित किया जाये

Ad

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीबी उन्मूलन का लिया संकल्प : टीबी क्लीनिक पर 10 मरीजों को लिया गया गोद, वितरित किए गए फल

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 17, 2026

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला टीबी क्लीनिक पर सेवा पखवाड़े के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देते हुए 10 क्षय रोगियों को गोद लिया गया, साथ ही केंद्र पर मौजूद मरीजों को पोषण किट और ताजे फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम.एल. वर्मा ने किया। उन्होंने स्वयं मरीजों को फल व पोषण सामग्री वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस अवसर पर डॉ. एम.एल. वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इसी क्रम में 10 मरीजों को उपचार अवधि तक पोषण और भावनात्मक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिया गया है। नियमित दवा और पौष्टिक आहार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। डॉ. वर्मा ने उपस्थित मरीजों और तीमारदारों को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार द्वारा टीबी के इलाज, जांच और दवाइयों की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क की गई है। इसके अलावा डीबीटी के माध्यम से पोषण सहायता राशि भी सीधे मरीजों के बैंक खातों में भेजी जाती है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गोद लिए गए सभी 10 मरीजों को इलाज पूरा होने तक नियमित निगरानी और आवश्यक पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें