1.5 करोड़ की चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार : 1 किलो 126 ग्राम चरस बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 31, 2026
रूपईडीहा, बहराइच। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो 126 ग्राम चरस के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देर शाम रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम नेपालगंज रेलवे स्टेशन से नेपाल सीमा की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। जिसके कब्जे से 1 किलो 126 ग्राम अवैध चरस, एक मोबाइल फोन तथा 1200 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चित्र बहादुर शाही 23 वर्ष पुत्र लाल बहादुर शाही निवासी जुनीचांदे गांव पालिका वार्ड संख्या 6 जाजरकोट राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन