ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

सात फेरो से पहले दुल्हन प्रेमी के साथ हुई फुर्र : घर में मायूसी का माहौल

बहराइच। शादी के सात फेरो से पहले दुल्हन पेट दर्द का बहाना बनाकर अपने प्रेमी के साथ घर से फुर्र हो गई। परिजन उसकी तलाश करते रहे बाद में जब पता लगा तो परिजनों के होश उड़ गए। घटना कोतवाली देहात अन्तर्गत टिकोरा गांव की है। जहां बीते 7 जून की रात्रि एक युवती की शादी थी। बारात कोतवाली देहात क्षेत्र के ही मीरगंज से आयी हुई थी। बारातियों की सेवा खातिर के बाद शादी की रस्में घर में चल रही थी। तभी रात्रि में सात फेरो से पहले दुल्हन पेट दर्द का बहाना बनाकर चिल्लाने लगी और वह शौच के लिए चली गई। काफी देर तक दुल्हन वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर दुल्हन का पता नहीं लग सका। जिसके बाद घर में मायूसी का माहौल छा गया। बारात भी बगैर दुल्हन के विदाई के वापस लौट आयी। दूल्हा भी मायूस नजर आया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें