ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

हसिया मारकर पति ने की पत्नी की हत्या : चचिया सास, बहन व बेटी को डण्डों से पीटकर किया घायल

बहराइच। पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी को हसिया मारकर हत्या कर दी। जबकि अपनी चचिया सास, बहन व पुत्री को डण्डो से पीटकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने शहर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जबकि मृतक पत्नी के शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। थाना रामगांव अन्तर्गत बाबापुरवा मुद्धापुर में पवन कुमार यादव पुत्र राम मनोहर का अपनी पत्नी संगीता देवी से विवाद हो गया। विवाद के बाद आपा खोये पति ने उसे हसिया मार दिया। जिससे पत्नी संगीता की मौत हो गई। जबकि गुस्साये पति ने अपनी चचिया सास, पत्नी स्व.पीताम्बर, संगी बहन रेशमा व 04 वर्षीय पुत्री रिंकी को डण्डों से पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। पवन की शादी लगभग 8 वर्षों पूर्व जनपद श्रावस्ती के कोतवाली भिनगा अन्तर्गत शिवालापुरवा निवासी रामबरन की पुत्री संगीता से हुई थी। घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें