भारत-नेपाल सीमा पर सात संदिग्ध गिरफ्तार : 05 वायरलेस सेट, 04 एडाप्टर व 04 चार्जिंग यूनिट बरामद 4 पुणे व 3 उत्तर प्रदेश के निवासी
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jun 29, 2025
बहराइच। रूपईडीहा बार्डर पर एसएसबी व रूपईडीहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी संदिग्ध क्वालिस गाड़ी से नेपाल में अपने साथी से मिलकर वापस लौट रहे थे। तभी एसएसबी चेकपोस्ट रुपईडीहा पर चेकिंग के दौरान नेपाल राष्ट्र से भारत आ रहे वाहन से जांच के दौरान उनके पास से 05 वायरलेस सेट, 04 एडाप्टर व 04 चार्जिंग यूनिट बरामद किया गया। गिरफ्तार संदिग्धों में 4 पुणे के निवासी व 3 उत्तर प्रदेश के निवासी बताये जाते है। गिरफ्तार संदिग्धों के विरूद्ध थाना रूपईडीहा में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पूछतांछ में आरोपियों ने कैटरिंग का काम करने की बात बतायी है। लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध पायी गई है। स्थानीय प्रशासन व सुरक्षा एजेसियां संयुक्त रूप से सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी हुई है। पुलिस ने रूपईडीहा बार्डर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। जानकारी के मुताबिक नेपाल के रहने वाले नसीम शेख से मिलकर सभी भारत में दाखिल हुए थे। नसीम शेख नेपाल में इस्लामिक संघ का सक्रिय सदस्य है। जिससे यह सभी मिलकर भारत की सीमा मंे दाखिल हुए थे।
सुरक्षा एजेसियां हाई अलर्ट पर
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेसियां हाई अलर्ट पर है। खुफिया रिपोट के अनुसार कुछ पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक भारत में घुसपैठ करने की फिराक में है। एसएसबी व पुलिस टीम सीमा पर लगातार निगरानी बढ़ा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन