ब्रेकिंग

पीएम ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास पर की चर्चा

ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश

महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति किया गया जागरूक

दूसरे कृषकों को खेती-किसानी के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों के लिए करें प्रेरित

लोगों की भीतर राष्ट्रीय तथा सामाजिक सोंच को विकसित करना

Ad

Tech : UPI सर्विस डाउन: लाखों यूजर्स को PhonePe और Google Pay पर पेमेंट करने में हुई परेशानी

Rajan Kumar

Sat, Apr 12, 2025

UPI down: देशभर में आज यूपीआई (UPI) सर्विस में बड़ी तकनीकी खराबी देखी गई। इससे गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे ऐप्स पर पेमेंट ट्रांजैक्शन फेल हो गए।

UPI Goes Down Again: UPI सर्विस में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक अचानक आई बड़ी तकनीकी खराबी ने लाखों यूजर्स को परेशान कर दिया। डिजिटल लेनदेन में रुकावट के कारण लोग अपने रोजमर्रा के पेमेंट नहीं कर पा रहे थे, जिससे न केवल आम आदमी बल्कि कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दोपहर तक इस समस्या से जुड़ी करीब 1168 शिकायतें आईं, जिनमें गूगल पे और पेटीएम के यूजर्स ने सबसे ज्यादा समस्याओं का जिक्र किया। हालांकि यूपीआई की तरफ से अभी तक इस समस्या पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

UPI सर्विस दो से तीन घंटे रही प्रभावित

इससे पहले, मार्च 26 को भी यूपीआई में एक बड़ी रुकावट आई थी, जब यूजर्स को करीब दो से तीन घंटे तक सर्विस का इस्तेमाल करने में परेशानी हुई। इस दौरान, विभिन्न यूपीआई ऐप्स पर पेमेंट ट्रांजैक्शन नहीं हो पा रहे थे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस गड़बड़ी का कारण तकनीकी समस्याओं को बताया था और इसे अस्थायी रूप से सिस्टम के प्रभावित होने के रूप में देखा गया।

अंतर्राष्ट्रीय पेमेंट्स के लिए यूपीआई में बदलाव

इसके साथ ही, NPCI ने 8 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण जानकारी जारी की, जिसमें बताया गया कि अब यूपीआई के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट्स के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से पेमेंट करना संभव नहीं होगा। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भुगतान करने वाले व्यक्ति की सही पहचान हो। हालांकि, देश के अंदर यूपीआई पेमेंट्स के लिए क्यूआर कोड का उपयोग करने वाले ट्रांजैक्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें