: गैर इरादतन हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Admin
Wed, Nov 15, 2023बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गए अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष फखरपुर अनुज त्रिपाठी द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुअसं. 545/2023 धारा 323, 504, 506, 308 भादवि से सम्बन्धित वंाछित अभियुक्त विनोद पुत्र बच्चूलाल निवासी टेड़वा महंथ थाना फखरपुर को ग्राम टेड़वा महंथ से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को जेल रवाना किया ग या। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक घरभरन यादव, उप निरीक्षक राम जियावन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन