ब्रेकिंग

विभिन्न बैंकिंग दस्तावेज, 09 मोबाइल, 01 कार, 3,90,000 नगदी बरामद

2.5 लाख नगद, वसूली की धनराशि से क्रय की गयी 01 मोटरसाइकिल, 01 एसी, 01 टीवी बरामद

दो अलग-अलग रेंज में तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में कैद किया गया

सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रक्तदान शिविर में 85 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Ad

धमकी देकर साइबर ठगी के तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार : विभिन्न बैंकिंग दस्तावेज, 09 मोबाइल, 01 कार, 3,90,000 नगदी बरामद

बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम द्वारा बैंक खातों का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड का पैसा मंगाने वाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकिंग दस्तावेज, 09 मोबाइल, 01 कार, 3,90,000 नगदी बरामद किया गया। थाना हरदी पुलिस को बीते 15/16 सितम्बर को वादी प्रमुख पुत्र दूजी निवासी ग्राम सिसैय्या चूड़ामणि थाना हरदी तथा नारायण वर्मा पुत्र परमेश्वर निवासी सिकन्दरपुर थाना हरदी द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी गई कि विपक्षीगण लोन कराने के नाम पर कूटरचित ढंग से उसका विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाया तथा उक्त खाते में उनके मोबाइल नंबर लिंक करा दिये। तत्पश्चात् अभियुक्तों ने वादी की पासबुक, एटीएम, चेकबुक, मोबाइल नम्बर अपने कब्जे में रखकर विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी की। वादी को इसकी जानकारी होने तथा इसका विरोध करने पर विपक्षीगण ने उनके साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी तथा डरा-धमकाकर क्रमशः दोनों वादियों से 2,40,000 व 4800 रूपये उनके बैंक खातों से निकलवा लिए। उक्त तहरीर के आधार पर थाना हरदी में क्रमशः मुअसं. 319/26 व 320/26 धारा 318(4), 308(5), 352, 351(3) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के तहत सुफियान पुत्र मो.अय्यूब निवासी सिघापुरवा थाना रिसिया, समीर अहमद पुत्र जलील अहमद निवासी आजाद नगर थाना रिसिया व कृष्णा मुरारी प्रसाद पुत्र भगत प्रसाद निवासी सिकन्दरा जिला नवादा बिहार के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना खैरीघाट पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम गठित की गयी। गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना के क्रम में प्राप्त इलेक्ट्रानिक सूत्रों व मुखबिर की सूचना पर मुकदमें के वांछित तीनों अभियुक्तों को राजापुर मोहल्ला, हाईवे किनारे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 09 मोबाइल फोन, 07 आधार कार्ड, 25 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक, 01 डीएल, 01 पैन कार्ड, 01 पासबुक, 12 विजिटिंग कार्ड, 01 बैग, 01 वैगनार कार तथा 3,90,000 रूपये नगद बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय रवाना किया गया। पकड़े गए आरोपियों का लम्बा आपराधिक इतिहास है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें