ब्रेकिंग

लोन दिलाने का झासा देकर करते थे ठगी

जन जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी’ के संकल्प के साथ पौधरोपण अभियान का हुआ शुभारम्भ

टैंकर चालक आगरा का निवासी बताया जा रहा

थाना विशेश्वरगंज में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

ड्राप्ट ऑउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्राप्त किया प्रशिक्षण

Ad

साइबर ठगी में पांच आरोपी गिरफ्तार : लोन दिलाने का झासा देकर करते थे ठगी

बहराइच। लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झासा देकर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस व साइबर सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया। बीते 9 जुलाई को कोतवाली देहात के घसियारीपुरा निवासी शिवराम शुक्ला द्वारा तहरीर दी गई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा लोन दिलाने के नाम पर उन्हें विश्वास में लेकर बैंकिग डिटेल ले लिया था। जिसके बाद अभियुक्तों द्वारा उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। तहरीर पर कोतवाली देहात व नगर में आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की। घटना में आये पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी लोन दिलाने का झासा देकर लोगों के साथ ठगी करते थे। ठगी में शामिल आशीष कश्यप पुत्र विजय कश्यप निवासी नौवागढ़ी, अर्जुन सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी अंगनूपुरवा नानपारा, रवि कुमार पुत्र राम नरायन निवासी नौवागढ़ी घसियारीपुरा, शंभू सोनी पुत्र बंजरगी सोनी निवासी नौवागढ़ी शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें