ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

नेपाल में 75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार : पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

रूपईडीहा, बहराइच। नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठमांडू पुलिस ने 75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर नेपाल में नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार काठमांडू महानगर क्षेत्र के चंद्रागिरि नगरपालिका-2 स्थित नागढुंगा चेकपोस्ट पर नियमित जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। काकड़भिट्टा से काठमांडू की ओर आ रही यात्री बस संख्या बा.प्र. 03-001 ख 5304 की तलाशी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध यात्रियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोना राय (34 वर्ष) तथा पंकज बोस (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों भारतीय नागरिक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से छिपाकर रखा गया 75 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला गीला पदार्थ बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। नेपाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ संबंधी कानूनों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार बरामद पदार्थ की जांच के साथ-साथ इससे जुड़े तस्करी नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में भी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें