ब्रेकिंग

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

सीएचची विशेश्वरगंज, महसी रिसिया के अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी

लगातार बारिश व चक्रवात से भारी तबाही

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील

दो ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Ad

53 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार : युवक के कब्जे से 200 रुपये भारतीय मुद्रा एवं 100 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई

रुपईडीहा, बहराइच। पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने 53 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक के संबंध में थाना रूपईडीहा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में तस्कर की पहचान शमीम अहमद पुत्र लल्लन रायनी निवासी चिकवन मोहल्ला, मुनीरगंज, थाना रूपईडीहा के रूप में की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में रखी 53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा उसके कब्जे से 200 रुपये भारतीय मुद्रा एवं 100 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना रूपईडीहा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें