ब्रेकिंग

मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो

तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

मिलेट्स स्टोर का डीएम ने किया निरीक्षण

rfxytdfukyifku.ufk.u.iu.iu.g

live

Ad

पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर भाग रहे तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार : बदमाशों के कब्जे से तमंचा-कारतूस, बांका, चाकू, बोरी व रस्सी बरामद

जरवलरोड, बहराइच। चेकिंग के दौरान पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर भाग रहे तीन शातिर बदमाशों को घेराबंदी कर धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, बांका, चाकू, बोरी और रस्सी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया है। चेकिंग के दौरान दातारामपुरवा मोड़ के पास सड़क किनारे तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा कर पूछताछ का प्रयास किया तो तीनों बदमाश घबराकर भागने लगे। घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को मौके से ही सकुशल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अशरफ पुत्र शरीफुल, शरीफुल पुत्र अहमद हसन, अकरम पुत्र शरीफुल निवासीगण ग्राम हरचन्दा, थाना जरवलरोड के रूप में हुई है। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 1 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 1 अदद बांका, 1 अदद चाकू, 1 प्लास्टिक की बोरी व रस्सी बरामद हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है। आर्म्सएक्ट और बीएनएस भादवि की विभिन्न धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज हैं। वही अकरम के खिलाफ थाना कैसरगंज में चोरी व अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें