ब्रेकिंग

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

सीएचची विशेश्वरगंज, महसी रिसिया के अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी

लगातार बारिश व चक्रवात से भारी तबाही

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील

दो ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Ad

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली, घायल : बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

25,000 रुपए का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

बहराइच। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त 25,000 रुपए का इनामिया अपराधी था। जिसके विरूद्ध जनपद में कई मुकदमें दर्ज है। मंगलवार को थानाध्यक्ष कैसरगंज, चौकी प्रभारी गंडारा व पुलिस टीम जो सोनारी चौराहे पर मौजूद थी। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बदमाश जो गोकशी में फरार है व थाना कैसरगंज का वांछित है, वह हरनी गांव की रोड से प्यारेपुर जाने वाले रास्ते में पुलिया पर बैठा है। सूचना पर थाना कैसरगंज की पुलिस टीम पुलिया के नजदीक पहुंच कर घेरा बंदी की। पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश अशरफ अली उर्फ टन्ने पुत्र मोहम्मद उमर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बढोली चौकीदारनपुरवा थाना कैसरगंज ने पुलिस टीम पर फायर की गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायर करने पर बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस एवं एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व कुछ नगद धनराशि बरामद हुआ। उल्लेखनीय है कि अशरफ अली उर्फ टन्ने शातिर अपराधी है। जिसके विरूद्ध थाना कैसरगंज में गोवध निवारण अधिनियम सहित करीब आधा दर्जन अभियोग दर्ज है। जिस पर 25000 का इनाम’ भी घोषित है। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज भेजा गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अधिकारीगण द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें