ब्रेकिंग

पकड़े गए चोर का लम्बा आपराधिक इतिहास

पकड़े गए चोर का लम्बा आपराधिक इतिहास

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

Ad

हत्या के मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार : आलाकत्ल बांका बरामद

बहराइच। थाना कोतवाली नानपारा के बेलदारन टोला निवासी मनीष कुमार द्विवेदी पुत्र अजय कुमार द्विवेदी ने बीते 30 जून को पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता अजय कुमार द्विवेदी की 29 जून को सरयू नहर रोड ग्राम सिसवारी के पास जय सिंह सहित कुल सात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस तथा फारेसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मनीष कुमार द्विवेदी के तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नानपारा पर मुअसं. 0234ध्2026 धारा 102 (1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर कोतवाली नानपारा पुलिस टीम द्वारा गहन पूछतांछ एवं साक्ष्य एकत्रित करते हुए तीन नामजद आरोपियों अरशद उर्फ रोजन अली पुत्र जब्बार निवासी हकीमगांव थाना रूपईडीहा, अज्जु उर्फ अजीम निजामी पुत्र अलीम निजामी निवासी मोहल्ला शेख सराय थाना बिसवा जनपद सीतापुर, व अकील अहमद पुत्र अब्दुल बशीर निवासी मोहल्ला छावनी थाना दरगाह शरीफ को गिरफ्तार कर बीते 5 जुलाई को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से अधिपत्र व धारा 84 बीएनएसएस की आदेशिका प्राप्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को हाडा बसेहरी नहर पुल के पास से हत्या के मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ समीर खान पुत्र इद्रीश निवासी ग्राम बेगमपुर रानीसिर थाना हरदत्तनगर गिरंट जनपद श्रावस्ती को अपने अन्य साथी जय सिंह पुत्र अशर्फी लाल निवासी ग्राम बेगमपुर रानीसिर थाना हरदत्त नगर गिरंट जनपद श्रावस्ती व सकलेन रजा पुत्र स्व.सैयद अली निवासी ग्राम बहोरवा शिकारीपुरवा थाना हरदत्त नगर गिरंट जनपद श्रावस्ती के साथ गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें