ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चोरी के जेवरात बरामद : बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

बहराइच। एक ही रात में जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं और इनामियां हैं। उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए गए हैं। बौंडी थाना क्षेत्र में 25 जून को हुई मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार असलम के फरार 2 साथियों को पुलिस ने अलग-अलग 2 मुठभेड़ों में गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों ही 50,000 के इनामिया और थाना बौंडी के हिस्ट्रीशीटर हैं। पहली मुठभेड़ रामगांव थाना क्षेत्र में हुई जिसमंे बदमाश फिरोज घायल हुआ। क्राइम ब्रांच स्वॉट व थाना रामगांव की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि असलम के 2 साथी बाइक से भकला-गोपालपुर की ओर आ रहे हैं। अकिलापुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में फिरोज पुत्र फौजदार निवासी मुड़कटी थाना बौंडी के बाएं पैर में गोली लगी। जिसके पास से 2040 नगद, 2 सोने के झाले, 2 मोबाइल, 1 देशी तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। फिरोज ने अपने फरार साथी का नाम ’मुल्कराज’ बताया। वहीं दूसरी मुठभेड़ कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें बदमाश मुल्कराज घायल हुआ। फिरोज की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच स्वॉट व थाना कैसरगंज की टीम ने रुकनापुर तिराहे से करसर-बिटौरा मार्ग पर काम्बिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोकने पर उसने पुलिस पर फायर किया। आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग में ’मुल्कराज पुत्र श्याम बिहारी, निवासी रायपुर भैसवा, थाना बौंडी’ के पैर में गोली लगी। जिसके पास से चांदी के 10 बिछुआ, 2400 नगद, 1 देशी तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्त शातिर चोर हैं। इनके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनों चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। दोनों कई मुकदमों में वांछित थे और थाना बौंडी के हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। घायल दोनों अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित उच्चाधिकारी दोनों घटनास्थलों पर पहुंचे और टीम को शाबाशी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि 25 जून की बौंडी मुठभेड़ के बाद से फरार चल रहे पूरे गैंग को अब दबोच लिया गया है। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें