ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

चोरी की भैंस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार : पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

कैसरगंज, बहराइच। थाना कैसरगंज पुलिस ने चोरी की गई लाखों रुपये मूल्य की भैंस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भकरौली मुंगेशपुर निवासी रिजवान अहमद पुत्र जहीरुद्दीन की भैंस कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की। वरिष्ठ उप निरीक्षक रविंद्र कुमार चंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा। इसी क्रम में 3 तारीख की रात परमहंस डिग्री कॉलेज के पवना रोड पर चोरी की भैंस को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में मौजूद तीन आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शाकिर अली पुत्र रौनक अली निवासी परसेंदी थाना फखरपुर, पराग नारायण उर्फ यशवंत पुत्र अयोध्या व मुरली यादव पुत्र बाबूराम निवासी भखरौली कनपुरवा थाना कैसरगंज शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेज दिया तथा बरामद भैंस उसके मालिक रिजवान अहमद के सुपुर्द कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें