ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

बंधक परिवार को मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने किया हमला : आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

जरवलरोड, बहराइच। थाना जरवलरोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साईनपुरवा कसमड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पारिवारिक विवाद में बंधक बनाए गए एक परिवार को मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षी संस्कार सिंह राव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका सिर फट गया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार अन्य आरोपी अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि ग्राम साईनपुरवा कसमडा में कुछ लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। सूचना पर आरक्षी संस्कार सिंह राव कमांडर और होमगार्ड अमरेन्द्र कुमार के साथ पीआरवी वाहन से मौके पर पहुंचे। वहां कैसरगंज के निम्दीपुर निवासी कॉलर आमिर खान ने बताया कि उसकी बहन तहसीन की शादी कसमडा निवासी समीम पुत्र सरवर से हुई थी। बहन द्वारा प्रताड़ना की बात बताने पर मायके वाले उसे विदा कराने आए थे। इसी बात से नाराज होकर ससुराल पक्ष के समीम और उसके परिवार वालों ने मायके पक्ष के सभी लोगों को घर में बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटा। जिससे आमिर के भाई समीर और मां समा बेगम को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद आरक्षी संस्कार सिंह राव ने जब बंधकों को छुड़ाने और हमलावर हो रहे समीम, हुसैन, मनी और अमजद उर्फ सोनी को शांत कराकर थाने ले जाने का प्रयास किया, तो वे पुलिस से ही अभद्रता करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इसी बीच गांव के ही रईश, सईद और नाजिर भी वहां पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों को पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाया और जान से मारने की नियत से आरक्षी संस्कार सिंह राव के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार कर दिया। हमले में आरक्षी का सिर फट गया और आंख के पास गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी पुलिस टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाने की दूसरी मोबाइल टीम से एसआई मुनीब यादव, आरक्षी प्रदीप पटेल और होमगार्ड ज्वाला प्रसाद तुरंत बैकअप के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मौके से मुख्य आरोपी सरवर, समीम, रईश खान, मुसीम खान और सईद को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर नाजिर, सोनी, हुसैन और मनी भागने में सफल रहे। जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल आरक्षी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। फरार चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कानून हाथ में लेने वाले और पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें