ब्रेकिंग

पकड़े गए चोर का लम्बा आपराधिक इतिहास

पकड़े गए चोर का लम्बा आपराधिक इतिहास

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

Ad

कलयुगी बेटे ने माँ को कुल्हाड़ी मारकर की हत्या : आला कत्ल बरामद, बेटा गिरफ्तार

बहराइच। कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग घटना स्थल की ओर भागने लगे। घटना थाना विशेश्वरगंज अन्तर्गत ग्राम फुलेरा की है। जहां एक महिला कन्या देवी पत्नी भगवानदीन वर्मा उम्र करीब 55 वर्ष की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गयी। इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज अपनी टीम के साथ एफएसएल टीम व उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुँचे। मौके का निरीक्षण किया गया तथा परिवारीजन एंव आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि भगवानदीन वर्मा के पुत्र छैलू वर्मा उम्र करीब 28 वर्ष अपनी माँ को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी ने बताया कि मृतका के पति द्वारा थाने में लिखित तहरीर दी गई। इस लिखित तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। आलाकत्ल बरामद कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें