ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

अवैध मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार : गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

रुपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने अवैध मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुस्लिम बाग क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मुस्लिम बाग निवासी सितारा देवी उर्फ सुग्गरी पत्नी राजू व नौशाद अली पुत्र सोहब को गिरफ्तार किया गया। नौशाद अली मूल रूप से महाराजगंज बस स्टैंड थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा का निवासी है। जो वर्तमान में मुस्लिम बाग थाना रुपईडीहा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों के किराए के कमरे से अवैध मांस बरामद किया। जिसके परीक्षण के उपरांत दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। इस संबंध में थाना रुपईडीहा पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार, मुख्य आरक्षी उपेश यादव, महिला आरक्षी मान्यता त्रिवेदी व आरक्षी अवनी कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें