ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली का आरोपी गिरफ्तार : 2.5 लाख नगद, वसूली की धनराशि से क्रय की गयी 01 मोटरसाइकिल, 01 एसी, 01 टीवी बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Sep 18, 2026
बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली के आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से 2.5 लाख नगद, वसूली की धनराशि से क्रय की गयी 01 मोटरसाइकिल, 01 एसी व 01 टीवी बरामद किया गया। बीते 16 सितम्बर को वादी की तहरीरी सूचना पर विपक्षी हिमांशु तायल उर्फ शमी पुत्र सुभाष तायल निवासी फत्तेपुरा, निकट डालमियां धर्मशाला, थाना कोतवाली नगर द्वारा वादी की पत्नी का वजन कम करने की बात कहकर उसके आपत्तिजनक फोटो प्राप्त किये गये थे। फोटो वायरल करने एवं वादी के लड़के को जान से मारने की धमकी देकर वादी की पत्नी से कुल 5,20,000 की धनराशि वसूल की गयी थी तथा 10,00,000 अतिरिक्त की मांग की जा रही थी। उक्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं उसके द्वारा वसूली गयी धनराशि की शीघ्र बरामदगी हेतु स्थानीय थाना पर 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बहराइच के पास से अभियुक्त हिमांशु तायल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1,00,000 रूपये नगद एवं 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये जिसमें उक्त आपत्तिजनक फोटो भी पाई गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन