: बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई निःशुल्क दवाएं
Mon, Sep 16, 2024
सभी बच्चों को स्टेशनरी व स्वच्छता किट वितरित
नीलसागर सेवा आश्रम में आश्रित बच्चों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई
रुपईडीहा, बहराइच। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल उप महानगरपालिका जिला बांके में गोपाल-नीना फाउंडेशन ने स्थानीय नीलसागर सेवा आश्रम में आश्रित बच्चों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं। राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में आश्रित बच्चे लाभान्वित हुए। गोपाल-नीना फाउंडेशन के सह-निदेशक डा. तृप्ति पाल रमन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आश्रम में अधिकांश बच्चे जिनके कोई आश्रित माता-पिता नहीं थे और जिन्होंने अपने रिश्तेदारों को खो दिया था, उन्हें चकत्ते, शरीर में खुजली, त्वचा, दांत और मुंह की समस्याएं थीं। डा. तृप्ति पाल रमन ने कहा कि जिन लोगों को ऐसी समस्या थी उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं और स्वास्थ्य परामर्श सेवाएं भी प्रदान की गईं। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डा. गौरव श्रेष्ठ के अनुसार, गोपाल-नीना फाउंडेशन ने आश्रम के आश्रितों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाएं वितरित कीं। साथ ही सभी बच्चों को स्टेशनरी किट और स्वच्छता किट भी वितरित कीं। आहार कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा नीना श्रेष्ठ, फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष/आयोजक टीम के डा. गौरव श्रेष्ठ एवं अन्य अतिथियों ने भोजन परोसा। आश्रम की प्रभारी अलीसा चौधरी एवं सामना नील सागर के अनुसार आश्रम के सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। विशेष स्वास्थ्य शिविर में डा. सचिन शाह, डा. कमल जंग शाही, बांके डेंटल क्लीनिक के डा. शालिनी मिश्रा पाठक, डा. दिल बहादुर संत्याल और डा तृप्ति पाल रमन ने स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के विपुल वर्मा, दिलीप गिरी, कल्पना चौधरी, भावना पौडेल ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नीना श्रेष्ठ, फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डा. गौरव श्रेष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चुके, अधिवक्ता एवं फाउंडेशन सदस्य लोक बहादुर शाह, बांके डेंटल क्लीनिक के मालिक सुरेंद्र सिंह सरदार और अन्य ने संबोधित किया। इसी प्रकार दवा बाजार प्रतिनिधि संगठन नेपालगंज के प्रतिनिधि कुणाल लाखेर, बिपिन कुमार गुप्ता, प्रवीण ठाकुर, नीरज पटेल, प्रकाश कलुनी, कमलेश कर्ण, भरत ओझा और चेतराज ओझा तथा एलएबीएल नेपालगंज के प्रतिनिधि रोहित कुमार भट्ट, अमित पांडे, विनोद अधिकारी ने भी डाक्टरों का सहयोग किया। पश्चिम नेपाल के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक डा. गोपाल प्रसाद श्रेष्ठ एवं सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नीना श्रेष्ठ के नाम पर उनके सुपुत्र वरिष्ठ पेट्रोलॉजिस्ट डा. गौरव श्रेष्ठ की अध्यक्षता में एक साल पहले स्थापित यह फाउंडेशन विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और स्वास्थ्य सेवा संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। नेपालगंज-10 निवासी सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक द्वय श्रेष्ठ 51 से अधिक वर्षों से नेपालगंज में चिकित्सा सेवा में कार्यरत हैं।
: भेड़िए के हमले में बालक घायल, वन विभाग ने भेड़िया के हमले को नकारा
Mon, Sep 16, 2024
महसी, बहराइच। महसी क्षेत्र के गांवो में भेड़िए का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां वन विभाग पुलिस व पीएससी लगातार गश्त कर रही है। वहीं भेड़िया भी लगातार हमला कर घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बीती रात भी एक बालक पर हमला कर भेड़िये ने उसे घायल कर दिया। हालांकि वन विभाग भेड़ियां के हमला होने की बात से इनकार कर रहा है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी मोहन निवासी इमरान 12 वर्ष परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात में भेड़िया छत पर पहुंच गया। उसने इमरान को दबोच लिया। इमरान के छटपटाहट पर पास में लेटी भाभी ननकई ने किसी तरह भेड़िया से इमरान को छुड़ाया। जिसके बाद शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। घायल बालक को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। सभी ने जांच की। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िए का हमला नहीं है किसी अन्य जानवर का हमला है जांच की जा रही है व ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की बांके से काटकर हत्या
Mon, Sep 16, 2024
पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने दिया घटना को अंजाम
हमले में पत्नी और पति भी घायल
कैसरगंज, बहराइच। प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की बांके से काटकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। वहीं पति ने पत्नी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। हमले के दौरान पति भी घायल हुआ। घायल दम्पति को इलाज के लिए शहर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार देर शाम थाना कैसरगंज की है। ज्ञातव्य हो थाना कैसरगंज के ग्राम अरई उमरी गांव निवासी गुड्डू 41 वर्ष का प्रेम प्रसंग हरना हनौरा गांव निवासी एक महिला से चल रहा था। महिला के बुलाने पर रविवार रात 9 बजे के आसपास गुड्डू बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। गुड्डू को हलीम ने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिस पर हलीम ने अपने भांजे की मदद से गुड्डू पर बांके से हमला कर हत्या कर दी। जबकि पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अवैध संबंध में हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि अपात्तिजनक हालत में देखने पर हमला किया है। वही पत्नी ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि कि उसका पति शनिवार को दिल्ली से आया था। पति के कहने पर घर प्रेमी को बुलाया। इसके बाद साजिश के तहत पति और भांजे ने लाठी, डंडे और बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच कर रही है।