: चरस के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार
Thu, Sep 19, 2024
नेपाली महिला के पास 1 किलो 170 ग्राम चरस बरामद
बरामद चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रूपये
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी टीम ने चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान बुधवार रात्रि एक नेपाली महिला के पास से 1 किलो 170 ग्राम चरस बरामद किया। बरामद चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत कीमत करीब 35 लाख रूपये बताई जा रही है। गठित पुलिस टीम उ.नि. जितेश कुमार सिंह व म.उ.नि. रोशनी वर्मा मय हमराह पुलिस व एसएसबी बल द्वारा रुपईडीहा में संयुक्त चेकिग के दौरान अभियुक्ता हरिकला पुन मगर पुत्री जयप्रकाश घर्ती मगर निवासी थबाड ग्रा.पा.-5 रोल्पा जिला रोल्पा राष्ट्र नेपाल उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी से 01 किलो 170 ग्राम चरस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 0423/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्ता उपरोक्त को पेशी हेतु न्यायालय सदर रवाना किया गया।
: एसपी द्वारा फीता काटकर एएसपी ग्रामीण के नवीनीकृत कार्यालय का किया लोकार्पण
Thu, Sep 19, 2024
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी के नवीनीकृत कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पिछले कुछ माह से पुलिस कार्यालय के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था। जिसके अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय का आधुनिकीकरण किया गया। नवीनीकरण पूर्ण होने के पश्चात गुरूवार को पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा दीप-प्रज्वलन तथा पूजा-पाठ किया गया तत्पश्चात् पारम्परिक तरीके से एसपी द्वारा फीता काटकर नवीनीकृत कार्यालय का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी पयागपुर राहुल पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहें।
: पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण कर दी गई निःशुल्क दवाईयां
Thu, Sep 19, 2024
एसएसबी द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित
बहराइच। एसएसबी 42वीं वाहिनी द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर के दौरान मौके पर 123 पशुओं को लाभान्वित किया गया। एसएसबी ग्रामीणों के साथ-साथ पशुओं की भी फ्रिक करती है। गुरूवार को 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी मनवरिया के कार्यक्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय मनवरिया में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे एसएसबी के अश्वनी कुमार सिन्हा कमांडेंट (पशु चिकित्सक) के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सहायक के तौर पर मुख्य आरक्षी (पशु चिकित्सा) अजय कुमार कुमावत, आरक्षी (पशु चिकित्सा) वेद प्रकाश तथा मुंशीपुरा समवाय के उप निरीक्षक/सा-बिरगुनाथ प्रसाद, सीमा चौकी मनवरिया सहा उप निरीक्षक/सा-कल्यान सील व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। लहरपुरवा के ग्राम प्रधान सिराज अहमद भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान ग्राम मनवरिया, सीतापुर, सहजना, निविया, लहरपुरवा गाँव के 33 नागरिको ने अपने 123 पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया एवं निःशुल्क दवाईया प्राप्त की। दवाईयों का वितरण एसएसबी के कार्मिक अजय कुमार कुमावत व वेदप्रकाश के द्वारा किया गया और खुराक की मात्रा के बारे में भी बताया गया। शिविर के दौरान लगभग 123 पशुओं का इलाज किया गया। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि एसएसबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ सीमा क्षेत्र की जनता को मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम, मानव चिकित्सा, पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन तथा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक करना और सुविधाओ को जन मानस तक पहुचने का अथक प्रयास कर रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किये जायेंगे जिसमे आम जनमानस अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके और साथ ही सीमांत क्षेत्र की जनता से ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभागी करने हेतु भी अपील की गयी।