भारत के युवाओं को कंगाल व नशेड़ी बना रहा नेपाल का कैसीनो : केवल भारतीय जुआ के शौकीनो को ही मिलती एंट्री
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jun 29, 2025
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा के रुपईडीहा बॉर्डर से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपाल देश में कई कसीनो बनाए गए हैं। जिसमें केवल भारतीय जुआ के शौकीनो को ही एंट्री मिलती है। जो कि भारतीय युवाओं को लूटने का और उन्हें नशेड़ी बनाने का काम करते हैं। भारत का युवा लालचवश वहां जाता है और अपना सब कुछ गवा के वापस आता है कई लोग कंगाल भी हो गए हैं जमीन एवं घर बिक गए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि नेपाल के नागरिकों को वहां प्रवेश नहीं दिया जाता है केवल भारत के लोग वहां जाते हैं और उनके लिए बेहतरीन साधन भी मुहैया कराया जाता है। लड़कियां कसीनो में अर्धनग्न अवस्था में जिस्म का नुमाइश करते हुए शराब परोसती हैं और भारतीय युवाओं को ब्लैकमेल करते हुए अपनी और आकर्षित करती हैं। यही नहीं कसीनो के दलाल लोग चार पहिया वाहन लेकर सीमा पर खड़े होकर इंतजार करते रहते हैं कि भारतीय जुआ व नशे के शौकीन कब आए और उन्हें अड्डे पर पहुंचाने का काम करते हैं। लोगों ने बताया कि बाबागंज, नानपारा, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, मिहींपुरवा, गोंडा, लखीमपुर खीरी सहित अन्य बहुत दूर-दराज के लोग नेपाल कैसीनो के आकर्षण में लिप्त है। यही नहीं लोगों ने तो यहां तक बताया कि इसमें सरकारी शिक्षक तक भी शामिल हैं। कई लोगों ने कई लाख रुपए हारकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की है। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में भारत के नशे व जुआ के शौकीन नौजवानों के लिए एक बहुत बड़ी विडंबना है। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज के प्रमुख प्रतिनिधि शिवपूजन सिंह ने बताया कि हमने कई बार उच्चाधिकारियों से इसके बारे में शिकायत भी की है लेकिन सभी अधिकारी मूक दर्शन बने हुए हैं। मां राजेश्वरी देवी चौरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर शिवपूजन सिंह ने पुनः एक बार उच्चाधिकारियों का ध्यान इस तरफ केंद्रित करते हुए गुहार लगाई हैं कि इस पर जनपद के उच्चाधिकारी अपना ध्यान केंद्रित करें अन्यथा आने वाले दिनों में भारत के नवयुवकों के लिए परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन