ई.रिक्शा पर बैठी महिला के पर्स से जेवरात व नगदी चोरी : कई दिन बाद पर्स खोलने के बाद हुई महिला को चोरी की जानकारी
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 6, 2026
चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र देकर चोरी गए जेवरात व नगदी बरामदगी की मांग
बहराइच। महिला अपने बच्चों के साथ अपने घर से बहराइच स्थित किराये के मकान पर आ रही थी। महिला रोडवेज बस से त्रिमुहानी बाईपास पर उतरे के बाद ई.रिक्शा पर सवार हुई। इसी बीच उचक्कों ने महिला के पर्स से जेवरात व नगदी चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी महिला के घर पहुंचने के बाद हुई। पीड़ित महिला ने चौकी इंचार्ज तिकोनीबाग को शिकायती पत्र देकर चोरी गए जेवरात व नगदी बरामदगी की मांग की है। नेहा सिंह पत्नी पुनीत सिंह निवासिनी ग्राम शेखौली थाना मटेरा शहर के ओझा आरामशीन के पास किराये के मकान में अपने बच्चों के साथ रहती है। पीड़ित महिला बीते 2 नवम्बर को अपने गांव शखौली से रोडवेज पर सवार होकर त्रिमुहानी बाईपास पर दिन में करीब 2ः30 बजे उतरी। वहां से ई.रिक्शा पर सवार हुई। ई.रिक्शा पर पहले से तीन पुरूष व दो महिलाए व दो छोटे.छोटे बच्चें बैठे थे। महिला अपना लेडीज हैण्डबैग कंधे पर लटकाकर दो माह के बच्चे को गोद में लेकर ई.रिक्शा पर बैठ गई। महिला को ओझा आरा मशीन के पास उतरना था। जबकि अन्य बैठी सवारियों को बंजारी मोड़ पर उतरना था। जब ई.रिक्शा ओझा आरामशीन के पास पहुंचा तो महिला ने रोकने को कहा। ई.रिक्शा वाले ने कहा कि पहले बंजारी मोड़ की सवारी उतर देते है फिर तुम्हे उतर देगे। अन्य बैठी सवारियां बंजारी मोड़ पर उतर गई। तब वापस में ई.रिक्शा वाले ने महिला को ओझा आरामशीन के पास स्थित दूध डेयरी पर उतारा। जिसके बाद महिला वापस घर चली गई। महिला ने बैग को बाक्स में रख दिया। कई दिनों के बाद जब महिला ने बाक्स खोलकर अपना बैग खोला तो देखा कि एक प्लास्टिक डिब्बा जिसमें अंगूठी क्रमशः 3ण्5 ग्रामए 3 ग्राम व 7 ग्राम का बाला व झाला 4 ग्राम व 1500 रूपये नगदी रखा हुआ था जो गायब मिला। पीड़ित महिला का आरोप है कि ई.रिक्शा पर बगल में बैठी सवारी ने बैग का चैन खोलकर जेवरात से भरे डिब्बे व नगदी निकाल लिया। घटना में ई.रिक्शा वाले की भी अहम भूमिका है क्योंकि उससे कहने के बावजूद महिला को ओझा आरामशीन पर न उतारकर आगे तक ले गया। महिला जहां उतरी थी उसी के पास फर्नीचर की दुकान के पास एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। महिला ने पुलिस चौकी पर शिकायती पत्र देकर तिकोनीबाग चौकी से बजारी मोड़ तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरी गए जेवरात व नगदी की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन