ब्रेकिंग

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

पुष्पों की माला पहनाकर किया स्वागत, मिष्ठान भेंट कर दीपावली की दी बधाई

डीएम की अध्यक्षता में तहसील नानपारा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में जलाये 501 दीपक

Ad

समूह की महिला से जिलाधिकारी ने स्वदेशी सरस मेले का कराया शुभारम्भ : जनपदवासियों से सरस मेले का भ्रमण कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करने की डीएम ने की अपील

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 6, 2026

बहराइच। दीपावली त्योहार के शुभ अवसर पर विभाग निरीक्षण भवन के सम्मुख महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित 02 दिवसीय स्वदेशी सरस मेले का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने डॉण् भीमराव अम्बेडकर स्वयं सहायता समूह की शुकन्तला के हाथों से फीता कटवाकर शुभारंभ कराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से उनके उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने मेले में लगाये गये स्टालों से खरीदारी करके स्वयं सहायता समूहों का उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित एवं स्वदेशी उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ताए निर्माण प्रक्रियाए लागत तथा बिक्री व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी सरस मेला ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं हुनर प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलता है तथा महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होता है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार सरस मेले का भ्रमण कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करके महिला स्वय सहायता समूहों द्वारा उत्साहवर्धन करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा दरीए बैगए निरमाए मिट्टी के खिलौने इत्यादि खरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टाल लगायें गये हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें