चिकित्सा शिविर में 394 पशुओं का किया गया उपचार : एसएसबी द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Nov 19, 2026
रूपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल नानपारा के सीमा चौकी बलईगाँव के अंतर्गत ग्राम सोहानी बलाईगाँव में डा. ललित देऊरी, कमांडेंट पशु चिकित्सा सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखनऊ द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान कुल 56 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया तथा कुल 394 पशुओं का उपचार किया गया। शिविर के माध्यम से स्थानीय पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य एवं उचित देखभाल के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पशुपालन से संबंधित आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों एवं पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराकर उनके कल्याण में सहयोग प्रदान करना था। सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के कल्याण एवं विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन