यातायात जागरूकता रैली निकाली गई, 10 वाहनों का किया चालान : सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति किया गया जागरूक
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Nov 19, 2026
बहराइच। नवंबर माह को पुलिस विभाग द्वारा यातायात माह एवं परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 नवंबर को परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मॉडर्न पुलिस स्कूल के छात्र-छात्राओं की सहभागिता से पुलिस लाइन से पानी टंकी तक यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया। रैली समापन के उपरांत आमजन तथा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के शत-प्रतिशत पालन की अपील की गई। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत तिकोनी बाग क्षेत्र में अवैध टैक्सी स्टैंडों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों का चालान किया गया तथा 7 वाहनों को पुलिस लाइन में निरुद्ध किया गया। उक्त संयुक्त अभियान में क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार यादव, यात्री कर अधिकारी अवध राज गुप्ता, यातायात निरीक्षक रामप्रकाश यादव सहित परिवहन एवं यातायात पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन