रानी लक्ष्मीबाई व आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मोत्सव मनाया गया : सेनानी उत्तराधिकारियों ने वीरांगनाओं को याद करते हुए उनकी बहादुरी की भूरि भूरि प्रशंसा की
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Nov 19, 2026
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में भारतीय परिवेश की दो वीरांगनाओं 1857 की नायिका रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न,आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि भारत का नाम और राष्ट्रीय ध्वज विश्व में फहराने वाली प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पूर्व में इलाहाबाद में पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू आजाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुत्री के रूप में आनन्द भवन में हुआ था। वो दो बार देश की एक मात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। उन्हें 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में देश को विजय दिलाने, बैंकों का राष्ट्रीय करण और हरित क्रांति का श्रेय दिया जाता है। संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, बचपन में ही उन्होंने घुड़सवारी, तलवारबाजी, तीरंदाजी सीख लिया। कार्यक्रम में संगठन के संयुक्त महामंत्री एवं अमर शहीद चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के उत्तराधिकारी आदित्य भान सिंह, देवेंद्र तिवारी, शशिकांत मिश्र, विवेक कुमार,विनय मिश्रा सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन