ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे थे सवाल

41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड मेडल

बाराबंकी-बहराइच सेक्शन तक चारलेन चौड़ीकरण/निर्माण हेतु

डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एकीकृत कृषि डेटा के शत-प्रतिशत आच्छादन एवं किसानों को प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कराये जाने के दिए निर्देश

Ad

कृषि से जुड़े विषयों पर की विस्तार से चर्चा : एकीकृत कृषि डेटा के शत-प्रतिशत आच्छादन एवं किसानों को प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कराये जाने के दिए निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Oct 27, 2026

बहराइच। एकीकृत कृषि डेटा के शत-प्रतिशत आच्छादन एवं किसानों के हित में इसके प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एग्रीस्टैक के अंतर्गत मूलभूत डेटा की गुणवत्ता, भूमि एवं सर्वेक्षण संबंधी डेटा का एकीकरण, विभिन्न प्रणालियों के बीच डेटा के आदान-प्रदान तथा कृषि उत्पादन, फसल योजना एवं कृषि विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त जोखिम प्रबंधन, फसल निगरानी, फसल बीमा, कृषि उपज की खरीद, रसद व्यवस्था तथा फसल कटाई के बाद की मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में कृषि ऋण एवं वित्तीय सेवाओं, कृषि योजनाओं और सांख्यिकी के प्रभावी संचालन के लिए एकीकृत डेटा के उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, कृषि मूल्य श्रृंखला की बेहतर योजना बनाने के लिए विभिन्न डेटासेट एवं आधुनिक प्रौद्योगिकियों को आपस में जोड़ने तथा अन्य डेटाबेस एवं रजिस्ट्री के साथ समन्वय स्थापित कर नवोन्मेषी अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इस अवसर पर डीडी एग्री विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, जिला अर्थ एवं सख्ंयाधिकारी घासीराम सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें