जिलाधिकारी बहराइच नामित हुए आर्बीट्रेटर : बाराबंकी-बहराइच सेक्शन तक चारलेन चौड़ीकरण/निर्माण हेतु
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Oct 27, 2026
बहराइच। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-927 पैकेज-2 (बाराबंकी-बहराइच सेक्शन) तक चारलेन चौड़ीकरण/निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद बहराइच में भूमि अधिग्रहण से संबन्धित मामलो के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा-3 जी. (5) के अन्तर्गत जिलाधिकारी को आर्बीट्रेटर नामित कर भारत के राजपत्र में गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन