ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे थे सवाल

41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड मेडल

बाराबंकी-बहराइच सेक्शन तक चारलेन चौड़ीकरण/निर्माण हेतु

डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एकीकृत कृषि डेटा के शत-प्रतिशत आच्छादन एवं किसानों को प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कराये जाने के दिए निर्देश

Ad

52 जर्जर स्कूल भवनों का होगा ध्वस्तीकरण : बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे थे सवाल

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Oct 27, 2026

रमेश सिंह

रुपईडीहा, बहराइच। शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जर्जर हो चुके स्कूल भवन धराशायी होंगे। 52 अति-जर्जर विद्यालय भवनों को ध्वस्त करने और उनके मलबे की निस्तारण प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन 52 विद्यालय भवनों को सुरक्षा की दृष्टि से काफी समय पहले अनुपयोगी और जर्जर घोषित किया जा चुका था। बरसात और मौसम की मार के कारण इन इमारतों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ था, जिससे स्कूल में आने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संशोधन की मांग

स्पेशल टीईटी परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों में टकराव

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव की मांग को लेकर महासंघ नें सौंपा ज्ञापन

रुपईडीहा, बहराइच। स्पेशल टेट परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों के आपस में टकराने के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज शिवम गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यक संशोधन करने की मांग की गई है। ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द वर्मा नें बताया कि स्पेशल टेट परीक्षा और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य एक ही समयावधि में निर्धारित होने के कारण शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक ही समयावधि में दोनों आयोजनों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना संभव नहीं है, जिससे शिक्षकों पर अनुचित मानसिक दबाव पड़ रहा है।

अज्ञात किशोर का शव नदी किनारे मिला

काफी खोजबीन के बाद भी मृतक किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी

बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र के जरही पुल के पास नदी किनारे एक अज्ञात किशोर का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 17 वर्ष बतायी जा रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने से संदेह गहरा गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंगलवार प्रातः स्थानीय लोगों ने जरही पुल के पास नदी किनारे एक किशोर का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है। किशोर के शरीर पर चोट के निशान दिखायी देने की बात सामने आयी है। हालांकि किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक हाफ पैंट पहन रखा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें