25 हजार रूपये का ईनामी अपराधी अरमान उर्फ नाचे गिरफ्तार : गिरफ्तार अपराधी का लम्बा आपराधिक इतिहास
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 26, 2026
बहराइच। थाना रामगांव पुलिस ने 25 हजार रूपये के ईनामी अपराधी अरमान उर्फ नाचे पुत्र सिराजुद्दीन निवासी काजीपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर को मुखबिर की सूचना पर तमाचपुर जाने वाली सड़क के पास से रविवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध पूर्व में थाना रामगांव पर मुअसं. 304 (2) 317 (4) बीएनएस पंजीकृत था। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त 25 हजार रूपये का इनामी अपराधी है। जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध थाना दरगाह शरीफ व कोतवाली नगर में कई मुकदमंे दर्ज है। अभियुक्त का लम्बा आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी, चौकी इंचार्ज मेटुकहा हेमन्त कुमार सिंह, हे.का.भगवानदास, का.प्रखर राय, का.सोनू यादव, म.का.विभा तिवारी, का.कृष्णा चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन