बहराइच के लाल अर्नव सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास : 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड मेडल
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Oct 27, 2026
बहराइच। खेल के मैदान से बहराइच समेत पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक बेहद गौरवशाली खबर सामने आई है। चेन्नई तमिलनाडु के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जिले के होनहार एथलीट अर्नव सिंह ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। अर्नव ने अंडर-16 बालक वर्ग के पेंटाथलॉन इवेंट में देश भर के दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए न केवल शीर्ष स्थान हासिल किया, बल्कि एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित कर सोने का तमगा अपने नाम किया हैं। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अटल सिंह ने बताया कि अर्नव सिंह शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 9 के छात्र हैं। वे निरंतर अपनी खेल प्रतिभा से जनपद का मान बढ़ा रहे हैं। इससे पूर्व भी अर्नव ने एसजीएफआई नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण पदक जीतकर अपनी चमक बिखेर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन