कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग की मांगों पर जिलाधिकारी ने लगाई मोहर : कार्मिकों को बेहतर माहौल में कार्य करने का मिलेगा अवसर
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 28, 2026
बहराइच। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग बहराइच के उपयोगार्थ आवश्यक संसाधनों की मांग को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा प्रभारी अधिकारी नज़ारत को अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि पटलों से सम्बन्धित कार्याे को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए लिपिक संवर्ग द्वारा प्रत्येक पटल सहायक को आल इन वन कम्प्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर मय इन्टरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने, कलेक्ट्रेट संघ भवन हेतु कलेक्ट्रेट स्थित विनियमित क्षेत्र के बगल, स्थित खाली भवन को संघ के उपयोग के लिये दिये जाने तथा समस्त लिपिक संवर्ग के कार्मिकों को एक ही स्थान पर बैठकर बेहतर वातावरण में कार्य करने हेतु नवीन मीटिंग हाल को संयुक्त कार्यालय के लिये आवटिंत किये जाने की मांग को जिलाधिकारी द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान करने से कलेक्ट्रेट कार्मिकों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन