ब्रेकिंग

आपरेशन कन्विक्शन के तहत 16 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला

दो हथनियों ने की पेट्रोलिंग

चांद को अर्ध्य देकर तोड़ा व्रत

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये

Ad

धान काटने गई महिला की तालाब में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम : राहगीरों ने तालाब में उतराता देखा महिला का शव

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 29, 2026

कैसरगंज, बहराइच। थाना कैसरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैराकाजी के मजरा कोटवा में धान काटने गई 40 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दो दिन से लापता महिला का शव तालाब में उतराता मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटवा निवासी सुखना पत्नी ननकू धान काटने के लिए खेत की ओर गई थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर पति ननकू और परिजनों ने खेतों के आसपास तथा अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पति ने थाने में पत्नी के लापता होने की लिखित सूचना भी दी थी। परिजन दो दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सुबह राहगीरों ने तालाब में एक महिला का शव उतराता देखा। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव की पहचान सुखना के रूप में होने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि महिला पहले से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और मिर्गी से भी पीड़ित थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कैसरगंज पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें