ब्रेकिंग

मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन एवं पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया पूरी

गिरफ्तार अपराधी का लम्बा आपराधिक इतिहास

भक्तिमय सांस्कृतिक गतिविधियों का किया गया आयोजन

कार्मिकों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ लिया संकल्प

अपराधियों के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख

Ad

जनता के विश्वास पर खरा उतर रहे थाना प्रभारी फखरपुर रामकुमार : अपराधियों के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Oct 26, 2026

फखरपुर, बहराइच। फखरपुर जनपद का एक पुराना व जाना माना थाना है। यंहा पर पूर्व में आये दिन एक न एक अपराधिक घटनाएं घटती रहती थी। आम आदमी थाने को जाने में बड़ा संकोच करता था यदि जाता भी था एक पैरोकार की मदद से ही काम हुआ करता था। परन्तु पिछले माह राम कुमार राजभर के थाना प्रभारी का पदभार संभालने के बाद से उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अब मामलों का ईमानदारी के साथ त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। अभी दुर्गा प्रतिमाओं के विर्सजन में उन्होंने बड़ी सक्रियता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सभी प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न कराया है, जिससे जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से लोगों को सचेत करने के लिए साइबर पाठशाला अभियान शुरू किया गया है। महिला सुरक्षा के मद्दे नजर थाने में महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय किया गया है जहाँ महिला अधिकारी ही पीड़िता की शिकायत सुनती हैं। मिशन शक्ति के तहत बेटियों को आपातकालीन नंबर 1090, 181, 112, 1930 के बारे में जानकारी दी गई है। वे जनता से सीधा संवाद करके समस्याओं का निष्पक्ष समाधान करते है। थाने में वीआईपी कल्चर को खत्म कर किसान, मजदूर, और समाज के आम तबके को सीधे अपनी शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है। जिससे थाना क्षेत्र फखरपुर की जनता केा वर्तमान थाना प्रभारी फखरपुर राम कुमार राजभर पर विश्वास कायम हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें