एसएसबी कार्मिकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित : कार्मिकों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ लिया संकल्प
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 26, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त सीमा चौकियों पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंकज कुमार ठाकुर कार्यवाहक कमांडेंट की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय एवं सीमा चौकियों में तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों ने शपथ ग्रहण किया। सभी कार्मिकों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों में नैतिक मूल्यों, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्मिकों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव सजग रहने तथा अपने कार्यों में निष्पक्षता बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि है। कार्यक्रम के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति एवं सुशासन को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस पहल से कार्मिकों को संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा जनहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन