ब्रेकिंग

केन्द्र व्यवस्थापकों को सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये निर्देश

गेरुवा नदी सूखी, क्लोजर के कारण नहीं हो पाएगी नौकायन

गेरुवा नदी सूखी, क्लोजर के कारण नहीं हो पाएगी नौकायन

ओवरब्रिज पर मरम्मत समाप्त होते ही सायं 4 बजे से यातायात पुनः बहाल

महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजन की तैयारियों पर हुई चर्चा

Ad

1 नवंबर से खुलेंगे कतर्नियाघाट के पर्यटन द्वार : गेरुवा नदी सूखी, क्लोजर के कारण नहीं हो पाएगी नौकायन

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 25, 2026

बिछिया, बहराइच। वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य का पर्यटन सत्र आगामी 1 नवंबर से शुरू हो जाएगा। वन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सफारी, जंगल भ्रमण और होम स्टे की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। हर वर्ष 15 जून से 31 अक्टूबर तक बरसात और जानवरों की सुरक्षा के चलते अभयारण्य बंद रहता है। पांच महीने के क्लोजर के बाद अब गेट खुलने जा रहे हैं। पर्यटकों के लिए बुरी खबर यह है कि क्लोजर के चलते गेरुवा नदी सूख गई है। पानी कम होने के कारण 1 नवंबर से शुरू होने वाले सत्र में बोटिंग नहीं हो पाएगी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर नवंबर में बारिश होती है या नदी में पानी बढ़ता है, तभी बोटिंग शुरू की जा सकेगी। अभी इसमें कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। 1 नवंबर से पर्यटक जंगल सफारी, बर्ड वाचिंग, वाच टावर और नेचर ट्रेल का आनंद ले सकेंगे। कतर्नियाघाट में बाघ, घड़ियाल, दलदली हिरण और प्रवासी पक्षियों को देखने का खास आकर्षण रहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें