कर्मचारी हड़ताल पर, समितियों पर लटक रहे ताले : , किसान खाद के लिए परेशान
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 26, 2026
फखरपुर, बहराइच। सहकारी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में प्रदेश के प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों के सचिव एवं कर्मचारियों के प्रांतीय संगठन द्वारा पूर्व में प्रेषित अपनी एक सूत्रीय मांग नियमित वेतन भुगतान की व्यवस्था शासन से न किए जाने से क्षुब्ध होकर प्रदेश के सभी समितियों के कर्मचारी बीते 22 अक्टूबर से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हैं। सभी सचिवों का कहना है कि जब तक वेतन संबंधी आदेश पारित नहीं होगा तब तक प्रदेश के सभी सहकारी समितियों पर कलमबंद और तालाबंदी हड़ताल जारी रहेगी। समितियों के बंद होने से किसानों को चिंता हो रही है कि यदि समितियां समय से न खुलीं तो उन्हें आगामी फसल के लिए खाद बीज कैसे मिलेगा। साथ ही धान की खरीद न होने से बाजार में व्यापारियों के हाथों आधे पौने दाम पर बेचना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन