ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

यातायात जागरूकता रैली निकाली गई : नागरिकों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 21, 2025

बहराइच। यातायात माह के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस लाइन से रिक्रूट आरक्षीगणों द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन तिराहा, अस्पताल चौराहा, डिगिया तिराहा, छावनी चौराहा, चांदपुरा तिराहा, घंटाघर, छोटी बाजार से होते हुए पुनः अस्पताल चौराहा, पुलिस लाइन तिराहा होकर पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों द्वारा सुरक्षित यातायात से जुड़े संदेशों का प्रसार किया गया। रैली में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ, यातायात पुलिस सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा रिक्रूट आरक्षीगण शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें