ब्रेकिंग

कोर्ट ने दिया आदेश

कार्मिकों को बेहतर माहौल में कार्य करने का मिलेगा अवसर

पुष्टाहार उत्पादन में गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान देने पर ज़ोर

जवानों को अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च देकर किया सम्मानित

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Ad

सेवानिवृत्त पीआरडी जवानों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई : जवानों को अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च देकर किया सम्मानित

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Oct 28, 2026

रुपईडीहा, बहराइच। नवाबगंज क्षेत्र में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) से सेवानिवृत्त हुए जवानों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जवानों को अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च देकर सम्मानित किया गया तथा उनके सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीओ पीआरडी अजय गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि आर.एन. शर्मा ने इदरीश, नईम खान, अजमत अली, रामनरेश यादव, रामकुमार गौतम, कृष्ण गोपाल पांडेय, चंद्रशेखर पाठक, मिश्रीलाल गौतम, रक्षाराम सोनकर और सुरेंद्रनाथ वर्मा आदि सेवानिवृत्त जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान बीओ ने जवानों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और प्रशासन को सहयोग प्रदान किया है। उनकी सेवाएं सराहनीय हैं। सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की नई पारी शुरू करने वाले सभी जवानों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में पीआरडी जवान लालचंद तिवारी, वीरेंद्र सोनकर, प्रफुल्ल मिश्रा, ऋचा मिश्रा, जटाशंकर पाठक, राम छबीले, अनुज कुमार पांडेय और शोभाराम गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें