ब्रेकिंग

कोर्ट ने दिया आदेश

कार्मिकों को बेहतर माहौल में कार्य करने का मिलेगा अवसर

पुष्टाहार उत्पादन में गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान देने पर ज़ोर

जवानों को अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च देकर किया सम्मानित

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Ad

पौने दो करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार : 354 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन व 1490 रुपये नकद बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Oct 28, 2026

बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 354 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर की टीम ने ग्राम गायघाट संपर्क मार्ग मोड़ पर रात्रि गश्त के दौरान चेकिंग में इसरार खान व नियाजुद्दीन निवासी मजगउँवा थाना मोतीपुर को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के पास से स्मैक के अलावा दो मोबाइल फोन व 1490 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय रवाना कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें